November 10, 2026

बाघमारा गांव जाने वाली सड़क का मुख्यालय से संपर्क टूटा।सीओ ने बाघमारा, खेरिया, पत्थर टोला, मजदिया, तीनघड़िया गांव, का किया निरीक्षण।

Read Time:4 Minute, 1 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के गंगा कोशी भूभाग पर बसे कुर्सेला प्रखंड में गंगा व कोसी नदी में बाढ पानी बढ़ता जा रहा है। जिससे कुरसेला प्रखंड मे बाढ का खतरा मडराने लगा है। बाढ का पानी निचले इलाके में फैल रहा है। तटीय क्षेत्रो के गांवों में बाढ़ संकट को लेकर ग्रामीण लोग बाढ आने से सहमे हुए है। वहीं बाघमारा गांव जाने वाली सड़क पर तीन फिट पानी चढ़ जाने से आवागमन बाधित हुआ है। वही रोड के दोनों किनारे हैं लाल घेरा निशान लगाया गया है।बता दे कि अगले तीन दिनों से कोसी की जल स्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है लगातार हो रहे बारिश से भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बता दे की रविवार के शाम 6:00 बजे तक पानी वार्निंग लेवल 29.50 सेंटीमीटर देखा गया है जो अभी वार्निंग लेवल से ऊपर पानी बह रही है। बता दे की खतरे के निशान 30:00 सेंटीमीटर से मात्र .10 पॉइंट पानी नीचे बह रही है। लगातार कोसी में पानी का प्रभाव बढ़ता देखा जा रहा है। वही बारिश भी लगातार देखी जा रही है।वहीं बाघमारा गांव जाने मे शिक्षक शिक्षिका तथा ग्रामीण को आवागमन का एक नाव ही सहारा बचा है। प्रखंड क्षेत्र के गांव के आस-पास बाढ़ के पानी का फैलाव तेजी से हो रहा है।नदी के जलस्तर में वृद्वि से निचले भूभाग में लगे मक्का,पाट , धान सहित खरीफ फसलो को बाढ़ से डुबने का खतरा बढ़ गया है।पशुपालको ने बताया कि बाढ़ के पानी में बड़े भुभाग डुब जाने से पशुचारा का आभाव पड़ रहा है। जिससे पशुपालक उचे स्थान सङक , बांध पर शरण लेना शुरू करने की ओर अग्रसर है। इसी प्रकार यदि जलस्तर का बढना जारी रहा तो प्रखंड क्षेत्र के गांव बाढ के चपेट में जल्द ही आ जाएगा। वही अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम तथा राजस्व अधिकारी के साथ बढ़ते जलस्तर को देखते हुए, नगर पंचायत बाघमारा गांव ,जाने वाली सड़क, खेरिया गंगा घाट, पत्थर टोला गांव, मजदिया गांव,क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर मोड़ पर है। उन्होंने बताया कि अंचल क्षेत्र में 14 सरकारी नाव तथा 56 गैर सरकारी नाव उपलब्ध है। पिछले वर्ष बाढ़ में 14 सरकारी नाव के अलावा 03 अतिरिक्त नावों की व्यवस्था परिचालन हेतु कराई गई है।वही संभावित बाढ़ के समय ऊंचे शरण स्थल के रूप में कुल 27 स्थानों को चिन्हित किया गया है। जिसमें सामुदायिक भवन, पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केंद्र इत्यादि शामिल है। वहीं संभावित बाढ़ के समय सामुदायिक किचन को लेकर कुल 63 स्थान को जरूरत के अनुसार संचालित करने को लेकर चिन्हित किया गया है। जिसमें नगर पंचायत को भी सम्मिलित है।

Previous post भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने इफ्तेखार ।
Next post पुलिस अधीक्षक ने मनिहारी थाना व गंगातट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित कांडों के निष्पादन को दिए निर्देश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial