November 10, 2026

पुलिस अधीक्षक ने मनिहारी थाना व गंगातट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित कांडों के निष्पादन को दिए निर्देश।

Read Time:2 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी रविवार को मनिहारी थाना पहुंचे और लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थानाक्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेते हुए फरार वांछितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश भी जारी किए।इसके पश्चात एसपी श्री चौधरी ने मनिहारी गंगातट पहुंचकर श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सेवा, सुरक्षा और स्नान व्यवस्था के प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने साफ कहा कि गंगा स्नान, जलार्पण एवं कांवरियों के गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के मुख्य पार्षद लाखो यादव ने एसपी से मिलकर रेलवे भूमि पर तीर्थयात्रियों से की जा रही मनमानी पार्किंग वसूली और ओवरलोड वाहनों के परिचालन की शिकायत की। एसपी ने आश्वस्त किया कि डीएम और रेल प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर इसका समाधान किया जाएगा।साहिबगंज-मनिहारी फेरी सेवा के बंद रहने और नावों से ओवरलोड नदी पार करने की समस्या पर भी एसपी ने सिविल प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कदम उठाने की बात कही। इस दौरान एसडीपीओ बिनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद,अपर थानाध्यक्ष राजकुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Previous post बाघमारा गांव जाने वाली सड़क का मुख्यालय से संपर्क टूटा।सीओ ने बाघमारा, खेरिया, पत्थर टोला, मजदिया, तीनघड़िया गांव, का किया निरीक्षण।
Next post उपमुखिया को पितृ शोक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial