November 10, 2026

कुर्सेला प्रखंड में गंगा व कोसी नदी में बाढ पानी बढ़ने से निचले इलाके में फ़ैला पानी

Read Time:4 Minute, 5 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड में गंगा व कोसी नदी में बाढ पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बाढ का पानी तेजी से निचले इलाके में फैल रहा है। तटीय क्षेत्रो के गांवों में बाढ़ संकट को लेकर ग्रामीण लोग बाढ आने से सहमे हुए है। बता दे की बाढ़ का असर बच्चों के शिक्षा पर भी प्रभाव कर रहा है।कुर्सेला नगर पंचायत अंतर्गत मेहर टोला गांव में प्राथमिक मध्य विद्यालय स्कूल मे भी बाढ़ का पानी घुस चुका है। जिसके बाद से स्कूल में बच्चों का पठन पाठन कहीं ना कहीं प्रभावित हुआ है। वहीं दूसरी ओर जरलाही पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गूमटी टोला के स्कूल परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। मगर स्कूल अभी संचालित किया जा रहा है। वही जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शांतनु ठाकुर ने बताया कि अभी नगर पंचायतअंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मैहर टोला स्कूल में पानी घुसा है। जिसको घुरना स्कूल में शिफ्ट किया गया है। वही जरलाही पंचायत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुमती टोला स्कूल निरीक्षण कर रहे हैं।जरूरत पड़ने पर उसे भी नजदीकी स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा।बाघमारा गांव जाने वाली सड़क पर त पानी चढ़ जाने से आवागमन बाधित हें। नाव का सहारा लिया जा रहा है।।बता दे की मंगलवार के दोपहर 12:00 तक पानी खतरे के निशान 30.16 सेंमी देखा गया। बता दे की लगातार कोसी में पानी का प्रभाव बढ़ता देखा जा रहा है। मगर मंगलवार को जल स्तर वृद्धि होने में कुछ नरमी दिखी। जिस रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था मंगलवार को जलस्तर कुछ धीमा पड़ा है।प्रखंड क्षेत्र के अधिक गांव के आस-पास बाढ़ के पानी का फैलाव हो रहा है।नदी के निचले भूभाग में लगे मक्का,पाट , धान सहित खरीफ फसलो को बाढ़ से डुबने का खतरा बढ़ गया है।पशुपालको ने बताया कि बाढ़ के पानी में बड़े भुभाग डुब जाने से पशुचारा का आभाव पड़ रहा है। जिससे पशुपालक उचे स्थान सङक , बांध पर शरण लेना शुरू करने की ओर अग्रसर है। वहीं अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम भी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है वहीं निरीक्षण के दौरान बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर मोड़ पर है। पानी अभी निचले इलाकों में घुसा है। आवश्यकता अनुसार समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग भी बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बाघमारा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।जिसमें लोगों को स्वास्थ्य जांच कर दवाई वितरण किया गया। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि बाढ़ को लेकर तैयारी पूरी है। सभी जगह माइक्रो प्लान बना लिया गया है।जैसे-जैसे बाढ़ का जलस्तर बढेगा उसी तरीका से हम लोग समुचित व्यवस्था कराई जा रही हैं।

Previous post आठ महिला का किया गया बधया करण सफल ऑपरेशन।
Next post जदयू नेता नरेश शर्मा ने नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने का किया मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial