November 10, 2026

जदयू नेता नरेश शर्मा ने नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने का किया मांग

Read Time:3 Minute, 15 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जनता दल यू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप राष्ट्रपति बनाने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सुलझे हुए नेता हैं।ये आठ बार मुख्यमंत्री बनने के अनुभव के साथ रेल मंत्री, कृषि मंत्री और केंद्र मे लम्बी राजनीति का अनुभव प्राप्त है। नीतीश कुमार केवल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं बिहार के विद्वान मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रखर विद्वान इंजीनियर के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने भारत के मानचित्र में बिहार राज्य को एक विकसित राज्य के रूप में ला खड़ा किया है। इन्होंने अपने कार्य कौशल का पूर्णता परिचय देते हुए बिहार को विकसित राज्य बनाने का कार्य किया है। जनता दल यू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय की राजनीति में उप राष्ट्रपति के पद पर इनसे अच्छा और अनुभवी नेता और कोई नही हो सकता है। बिहार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को देश के उपराष्ट्रपति बना दिये जाने बिहार सहित संपूर्ण देश का सर्वांगिंग विकास होगा। साथ ही हर क्षेत्र में नए आयाम के दरवाजे खुलेंगे। इन्होंने कहा कि डा राजेन्द्र प्रसाद के बाद बिहार को एक बार फिर से मौका भी मिल जायेगा। देश हित में भी होगा। जनता दल यू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार एक ऐसे प्रखर नेता हैं, जो हर क्षेत्र की जानकारी रखते हैं।ये जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। इनके कार्यकाल में बिहार राज्य के हर क्षेत्र में सर्वाधिक विकास हुआ है। इन्होंने अपने कार्यकाल में हर वर्गों के लोगों को मान सम्मान देने का कार्य किया है। जनहित के लिए यह नेता नहीं बल्कि महान नेता के रूप में जाने जाते हैं। इन्हें उपराष्ट्रपति बनाये जाने से बिहार का ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश का सर्वांगीण विकास होगा। इन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के उपराष्ट्रपति बनने से देश के हर समुदाय, हर धर्म के लोग स्वीकार करेंगे

Previous post कुर्सेला प्रखंड में गंगा व कोसी नदी में बाढ पानी बढ़ने से निचले इलाके में फ़ैला पानी
Next post अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य ने राष्ट्रपति के साथ किया बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial