November 10, 2026

अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य ने राष्ट्रपति के साथ किया बैठक

Read Time:3 Minute, 8 Second

राष्ट्रपति ने आयोग सदस्य के बिहार आने के आमंत्रण को किया स्वीकार ।

राष्ट्रपति जल्द आयेगी भागलपुर और कटिहार ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू बासकी सहित कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक किया।बैठक में अनुसूचित जनजाति कल्याण तथा उत्थान के लिए बिहार के लिए विशेष चर्चा किया गया। बैठक में आयोग सदस्य तल्लू बासकी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कहा कि सरकार के द्वारा मिलने वाले सुविधा के लिए जनजाति तक जल्द पहुंचाने। इसके अलावा कई बिंदु पर चर्चा की गई।जिसमें खासकर अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उत्थान के लिए बिस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। आयोग के सदस्य ने कहा कि बिहार राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आज भी काफी पिछड़ा है। इन्हें हर क्षेत्र में जागरुक करते हुए उत्थान करने की जरूरत है। सरकार के द्वारा घोषित सभी सुविधाओं को धरातल पर कैसे जल्द से जल्द उतर जाए। इस पर भी चर्चा किया गया। आयोग सदस्य तल्लू बासकी ने महामहिम राष्ट्रपति को बिहार आने के लिए आमंत्रित दिया। आयोग के सदस्य के आमंत्रण पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही बिहार के दौरे पर आऊंगी। बिहार राज्य के भागलपुर जिला आऊंगी। उसके बाद संभवतः कटिहार जिला भी आऊंगी।आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति के कर कमलो द्वारा भागलपुर के तिलकामांझी शहीद स्थल में पुष्पांजलि एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर में तिलकामांझी (मुर्मू) के आदम कद प्रतिमा का अनावरण एवं संथाली भाषा की पढ़ाई घोषणा की मांग रखा जायेगा। आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने कहा कि इसके अलावा भागलपुर,कटिहार में महामहिम राष्ट्रपति का कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति के भागलपुर एवं कटिहार आगमन से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के लोगों में काफी उत्साह है।

Previous post जदयू नेता नरेश शर्मा ने नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने का किया मांग
Next post नदी में डूबकर मृत दो लोगों के परिजनों को चार-चार लाख की आपदा राहत राशि प्रदान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial