November 10, 2026

नदी में डूबकर मृत दो लोगों के परिजनों को चार-चार लाख की आपदा राहत राशि प्रदान।

Read Time:1 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में हाल में हुई दो अलग-अलग डूबने की घटनाओं में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा राशि प्रदान की गई। सिंगलटोला घाट पर नहाने के दौरान तेज धारा में बहकर सगुण कुमारी नामक बालिका की मौत हो गई थी, वहीं मनिहारी हाट के पास गंगाघाट में कोठीटोला निवासी अधेड़ राजेन्द्र भूईयां की भी डूबने से मृत्यु हो गई थी।इन घटनाओं को लेकर अंचलाधिकारी निहारिका द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात मंगलवार को अंचल कार्यालय परिसर में मृतका सगुण कुमारी की मां मेधा देवी और राजेन्द्र भूईयां के पुत्र किशोर राय को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।इस अवसर पर सहायक मंटु कुमार, नाजीर अंजारुल हसन, अमन सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। प्रशासन द्वारा समय पर राहत राशि दिए जाने से परिजनों ने संतोष व्यक्त किया।

Previous post अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य ने राष्ट्रपति के साथ किया बैठक
Next post एक एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial