November 10, 2026

बिहार राज्य बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष का जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Read Time:2 Minute, 14 Second

(प्रवीण कुमार|कटिहार)

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार बादल के कटिहार आगमन पर जा जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्य बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार बादल सड़क मार्ग से मंगलवार की संध्या कटिहार अतिथि गृह पहुंचे। जहां देर रात तक जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बुके देकर, माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। दूसरे दिन आज सुबह से शाम तक जदयू के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय,जदयू महानगर अध्यक्ष अमित शाह,जदयू नेता प्रमोद राय, नरेश शर्मा, चन्द्र भूषण पटेल,मोहम्मद इम्तियाज, अभिषेक सिंह, संजय सिंह एवं बाल कल्याण समिति के नि:वर्तमान सदस्य सह अधिवक्ता प्रवीण कुमार झा ने बुके देकर स्वागत किया। राज्य श्रम आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार बादल ने समेली परिक्षेत्र का भ्रमण किया। जहां 26 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होगा। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी की रूपरेखा को देखने के लिए पहुंचे। वहां भी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। राज्य श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार बादल के साथ राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ऋषि ने भी मुख्यमंत्री के आगमन के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। संबंधित अधिकारी से बातचीत किया स्थानीय जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की।

Previous post अवैध बालू खनन पर कार्रवाई: दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, भारी जुर्माना, 13 वाहन चालकों पर भी ई-चालान।
Next post डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी ट्रेन से रेलवे सुरक्षा बल ने 51 कि.ग्रा. गांजा किया बरामद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial