November 10, 2026

दिसंबर से विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा : तल्लू वासकी

Read Time:2 Minute, 42 Second

(प्रवीण कुमार|कटिहार)

बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू बास्की ने कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां पंचायत अवस्थित नया प्राथमिक विद्यालय दीघा पार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ मनीषा कुमारी तथा सीओ शिखा कुमारी भी उपस्थित थीं।निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य बास्की को बताया कि वर्ष 2007 से विद्यालय संचालित है। अबतक विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। विद्यालय भवन नहीं रहने के कारण अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति सहित अन्य बच्चे खुले आसमान के नीचे हर मौसम में पठन~पाठन करने को विवश है। जिससे बरसात के दिनों में बच्चों को पठन-पाठन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू बास्की ने संज्ञान लेते हुए विभागीय उच्च पदाधिकारियों से विधालय के वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुते इस दिशा में कार्य करने को कहा है। आयोग के सदस्य तल्लू बास्की ने उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक भानु प्रताप सिंह से विद्यालय से गहन रूप से पूछताछ किया। आयोग के सदस्य तल्लू बास्की ने कहा कि आगामी दिसंबर माह से विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाने को लेकर उत्साहित ग्रामीणों ने बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य तल्लू बास्की को फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय मुखिया अब्दुल मन्नान, पीओ दिलीप कुमार,जेई अरविंद कुमार, पीटीए वरुण कुमार,रवि कुमार, इंद्र भूषण कुमार सहित कई अन्य स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी में गांधी प्रतिमा स्थापना को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन।
Next post भैरव विश्वकर्मा मंदिर में भव्य एवं आलौकिक शिव श्रृंगार पुजा का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial