पत्थर टोला ,बाघमारा, गांव जाने वाली सड़क का मुख्यालय से संपर्क टूटा।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल )
हजारों लोग प्रभावित अस्पताल, विद्यालय,बाजार, मुख्यालय जाना हुआ मुश्किल।
तीनघरिया गांव के गंगा किनारे बजरंगबली का मंदिर गंगा में कटकर समाया।
कटिहार जिले के गंगा कोशी भूभाग पर बसे कुर्सेला प्रखंड में गंगा व कोसी नदी में बाढ पानी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिससे कुरसेला प्रखंड मे बाढ का खतरा मडराने लगा है। बाढ का पानी निचले इलाके तथा गांव में भी पानी फैल रहा है। तटीय क्षेत्रो के गांवों में बाढ़ संकट को लेकर ग्रामीण लोग बाढ आने से सहमे हुए है। वहीं पत्थर टोला,बाघमारा गांव जाने वाली सड़क पर पानी चढ़ जाने से आवागमन बाधित हुआ है। बता दे कि अगले तीन दिनों से कोसी की जल स्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है लगातार हो रहे बारिश से भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बता दे की मंगलवार के शाम तक पानी डेंजर लेवल 30.60 सेंटीमीटर देखा गया है लगातार कोसी में पानी का प्रभाव बढ़ता देखा जा रहा है। बात दे कि तीनघरिया गांव गंगा किनारे बजरंगबली की मंदिर भी पानी में समा गया।वहीं बाघमारा गांव जाने मे शिक्षक शिक्षिका तथा ग्रामीण को आवागमन का एक नाव ही सहारा बचा है। प्रखंड क्षेत्र के गांव के आस-पास बाढ़ के पानी का फैलाव तेजी से हो रहा है।नदी के जलस्तर में वृद्वि से निचले भूभाग में लगे मक्का,पाट , धान सहित खरीफ फसलो को बाढ़ से डुब गया है।पशुपालको ने बताया कि बाढ़ के पानी में बड़े भुभाग डुब जाने से पशुचारा का आभाव पड़ रहा है। जिससे पशुपालक उचे स्थान सङक , बांध पर शरण लेना शुरू करने की ओर अग्रसर है। इसी प्रकार यदि जलस्तर का बढना जारी रहा तो प्रखंड क्षेत्र के गांव तथा घरों में बाढ के चपेट में जल्द ही आ जाएगा। वही मलिनिया ,मिर्जापुर गांव के निचले इलाके के लगभग दर्जनों घरों तथा बासा में भी पानी देखा जा रहा है। वहीं बाढ़ का असर शिक्षा विभाग पर भी देखा जा रहा है बता दे कि प्रखंड क्षेत्र के मैहर टोला, गुमती टोला, बाघमारा गांव, पत्थर टोला चार गांव का स्कूल प्रभावित हुआ है। जिसमें पठन-पाठन पर भी असर पड़ा है तत्काल स्कूल को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है।वही अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम बढ़ते जलस्तर को देखते हुए,गांव,क्षेत्र का निरीक्षण तथा निगरानी किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर मोड़ पर है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता अनुसार सभी जगह पर नाव चलवाया जा रहा है। जहां-जहां जरूरत होगी वहां सभी जगह समुचित व्यवस्था कराया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी लगातार शिविर लगाया जा रहा है।
