November 10, 2026

कुर्सेला मंडल अध्यक्ष ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर पथ निर्माण मंत्री से की मुलाकात

Read Time:1 Minute, 34 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला मंडल अध्यक्ष श्री मिथुन कुमार चौधरी ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात कर कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।उन्होंने आग्रह किया कि कुर्सेला पुल से सटे एनएच-31 से पत्थर टोला, खेरिया मंडल टोला होते हुए कुर्सेला रेलवे स्टेशन तक की सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी हं।यह सड़क मार्ग लगभग 25,000 लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है, जो ग्रामीणों के दैनिक आवागमन का मुख्य जरिया है। यह स्कूल, अस्पताल, बाजार और रेलवे स्टेशन से सीधे जुड़ा हुआ है। वर्तमान स्थिति में इस रास्ते से गुजरना बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और मरीजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।मंडल अध्यक्ष ने मंत्री महोदय से इस मार्ग पर पीसीसी सड़क निर्माण की शीघ्र स्वीकृति और कार्यारंभ की मांग की है, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके और आवागमन में सुगमता आए।

Previous post मनिहारी में स्टेट बैंक कांवरिया सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन, भजन संध्या ने बांधा समा
Next post प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial