November 10, 2026

कटिहार रेलमंडल में आरपीएफ द्वारा निकाला तिरंगा बाइक रैली

Read Time:2 Minute, 8 Second

रैली में कुल 45 सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ 05 एस्कॉर्ट और गाइड स्टाफ ने लिया भाग।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत तिरंगा महोत्सव के दूसरे चरण के दौरान रविवार को आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के अध्यक्षता में एक विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसका कुशल नेतृत्व आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार ने किया।जो कटिहार रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पूर्णिया रेलवे स्टेशन तक गई। आरपीएफ द्वारा आयोजित इस मोटरसाइकिल रैली “हर घर तिरंगा” अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिकों को अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने और उनमें गौरव और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में आरपीएफ की काफी उत्साहपूर्वक भागीदारी देखी गई और यह अनुशासित तरीके से आयोजित किया गया। जिस दौरान पूरे समय कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई। आयोजित रैली में कुल 45 सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ 05 एस्कॉर्ट और गाइड स्टाफ ने भाग लिया। आज सोमवार को सीनियर डीपीओ अंजनी प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेल प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक विशाल साइकिल रैली निकाली जाएगी। जिसमें डीआरएससी के सभी पदाधिकारीगण के साथ बड़ी संख्या में यूनियन प्रतिनिधिगण भी हिस्सा लेंगे।

Previous post बाढ़ मचा रही तबाही लोग घर से कर रहे हैं पलायन।।विधायक विजय सिंह ,सीईओ अनुपम, मुखिया,जनप्रतिनिधि ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा।
Next post मतदाता पुनरीक्षण में एक भी नाम नहीं छूटेगा , मनिहारी में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बीएलए बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial