November 9, 2026

मतदाता पुनरीक्षण में एक भी नाम नहीं छूटेगा , मनिहारी में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बीएलए बैठक

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सुमंत भवन, डाक बंगला रोड में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बीएलए की बैठक आयोजित हुई, जिसमें मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण के दूसरे चरण में एक भी वैध मतदाता का नाम न छूटने और गलत नाम जोड़े जाने पर पैनी नजर रखने का संकल्प लिया गया। मनिहारी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी रह चुके और वर्तमान में प्रबल दावेदार शंभू कुमार सूमन ने बैठक में भाग लेकर समर्थकों से अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची में वैध नाम जोड़ने के लिए गंभीर प्रयास करने की अपील की। बैठक में जिप सदस्य सुमती देवी, जदयू नेता पंचानन पोद्दार, नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर, मंजय साह, मुकेश ऊरांव, बासकी यादव, रूपक गुहा, प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर यादव, देवन शर्मा, बलराम पोद्दार समेत बड़ी संख्या में बीएलए मौजूद रहे।

Previous post कटिहार रेलमंडल में आरपीएफ द्वारा निकाला तिरंगा बाइक रैली
Next post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना से घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत , मनिहारी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial