November 9, 2026

मताधिकार यात्रा को लेकर राहुल गांधी के आगमन से पहले कांग्रेस नेताओं ने किया तैयारी का जायजा

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

23 अगस्त को मताधिकार यात्रा के तहत लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं की टीम ने कुर्सेला सीमा से कटिहार तक यात्रा मार्ग का जायजा लिया। कोढा सीमा डूमर चौक पर पूर्व विधायक पूनम पासवान ने टीम का स्वागत किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुशांत मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और मताधिकार यात्रा में जनता से सीधा संवाद करेंगे। पूनम पासवान ने कहा कि यह संवैधानिक लड़ाई है और 23 अगस्त को जनाक्रोश सड़कों पर दिखेगा। कार्यक्रम में जिला व प्रखंड के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post रेलवे ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पैदल मार्च निकाला
Next post मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना कार्यक्रम आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial