November 9, 2026

भारत छोड़ो आंदोलन में समेली के शहीदों को नमन प्रखंड मुख्यालय पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि सभा किया आयोजित

Read Time:1 Minute, 53 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के देवीपुर में सन् 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए वीर सपूतों को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार “पप्पू” के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई।गांधी जी के “करो या मरो” नारा के आह्वान से प्रेरित होकर नटाय परिहार, जागेश्वर महलदार, लालजी मंडल, रामचू यादव, धथूरी मोदी ने अंग्रेजों की यातायात व्यवस्था बाधित करने के लिए देवीपुर में रेलवे लाइन उखाड़ने का साहसिक प्रयास किया। इसी दौरान अंग्रेजी सैनिकों की अंधाधुन गोलीबारी में इन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी और स्वतंत्रता संग्राम में अमर हो गए।कार्यक्रम में बरारी विधायक विजय सिंह, अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार, विशेष सर्वेक्षण पदाधिकारी कुंदन कुमार, राजस्व कर्मचारी मिथुन कुमार, कपिल पटेल, जेडीयू नेता मनोज कुमार मंडल, समाजसेवी सुनील कुमार शर्मा, रूपेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, उत्तम कुमार, सुनील मंडल, राहुल कुमार, उमेश कुमार, सुमन शर्मा, सुजीत कुमार, प्यारेलाल, दिलीप, रामदेव, कैलाश सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।शहीदों के बलिदान और देशभक्ति को याद कर सभी ने उन्हें नमन किया।

Previous post 64 कम्युनिटी किचन चलाया जा रहा पशुपालकों को भी मिला चारा सिओ:
Next post कुर्सेला में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।।महादलित टोला में झंडातोलन कर बच्चों को कॉपी ,कलम,चॉकलेट किया गया वितरण — सिओ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial