कुर्सेला में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।।महादलित टोला में झंडातोलन कर बच्चों को कॉपी ,कलम,चॉकलेट किया गया वितरण — सिओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह व थाना परिसर में थाना अध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल उत्तरी मुरादपुर पंचायत के महादलित टोला में अंचल पदाधिकारी से श्री अनुपम ने झंडोत्तोलन किया तथा परेड की सलामी भी ली। नगर पंचायत मुख्यालय सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में भी झंडोत्तोलन किया गया। सुतारा मेंही मिशन स्कूल में निदेशक प्रभात कुमार सिंह, लाइफ लाइन हॉस्पिटल में डॉ. कमर हाशमी, ने प्रभात फेरी निकालकर झंडोत्तोलन किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया। वही महादलित टोला में अंचल पदाधिकारी के द्वारा झंडा तोलन के बाद महादलित टोला के दर्जनों बच्चे को सुश्री अनुपम ने कॉपी, कलम चॉकलेट,वितरण किया गया। जिसमें बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी गई। वहीं दूसरी ओर शिक्षण संस्थानों में भी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आपको यह भी बता दें कि सुतारा मेंही मिशन स्कूल में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, बुद्धिजीवी सहित पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
