November 9, 2026

राहुल गांधी व महागठबंधन के नेताओं के आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित – तारिक अनवर

Read Time:3 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सांसद तारीक अनवर के आवासीय कार्यालय परिसर में महागठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई‌। इस बैठक की अध्यक्षता कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से कटिहार सांसद तारीक अनवर, सांसद सह संयोजक भजनलाल जाटव, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, राजद जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीन, प्रभारी राबिया खातून, वीआईपी से प्रकाश कुमार एवं किशोर मंडल जबकि सीपीआई से विनोदानंद शाह एवं सीपीएम से जयप्रकाश सिंह इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में आगामी 23 अगस्त को कटिहार जिले में होने वाले राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने पर विशेष चर्चा की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए कटिहार सांसद तारीक अनवर ने मौजूद महागठबंधन के नेताओं से कहा कि पिछली बार जब जननायक राहुल गांधी कटिहार पहुंचे थें तो उनका कार्यक्रम काफी ऐतिहासिक रहा था।जिसमें कटिहार कांग्रेस एवं एक-एक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान था और इस बार भी उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जननायक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की यात्रा कटिहार जिले में ऐतिहासिक होगी। वही सांसद सह संयोजक भजनलाल जाटव ने कहा कि लगातार कांग्रेस के साथ-साथ महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक किया जा रहा है और तैयारी को लेकर चर्चा की जा रही है। एक बात तो साफ है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के कटिहार जिला आगमन को लेकर महागठबंधन के एक-एक कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह नजर आ रही है और उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि कटिहार में राहुल गांधी की यात्रा ऐतिहासिक होगी। वहीं कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि आगामी 23 अगस्त को जन-जन के नेता राहुल गांधी एवं महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता वोटर अधिकार यात्रा के तहत कटिहार जिला पहुंचेंगे और इस यात्रा की सफलता को लेकर एक-एक कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। कटिहार जिले में राहुल गांधी और महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं की यात्रा ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। जिसको लेकर तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है। मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ० राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक सुनीता देवी, दिलीप विश्वास,तारकिशोर ठाकुर,प्रहलाद गुप्ता, शहनवाज खान, वंदना यादव, गोपाल यादव, मनोहर यादव,राजेश यादव सहित महागठबंधन के कई नेता एवं कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद रहे।

Previous post जोगबनी निवासी महेश राम की हत्या की गुत्थी को रेलवे पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझाया दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया ।
Next post सर्पदंश से दो घायल,खतरे से बाहर ‌।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial