November 9, 2026

मनिहारी पुलिस की सफलता, अपहरणकर्ता और शराब तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों में कार्रवाई करते हुए सोमवार की मध्यरात्रि में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में मरंगी मनसाही निवासी अब्दुल कलाम उर्फ कालू (45) को बरारी के जगदीशपुर से छापेमारी कर पकड़ा गया। पुलिस टीम ने अपहृता को भी सकुशल बरामद किया। दूसरी ओर, गुप्त सूचना पर एसआई उमेश राम ने तेज नारायणपुर से हृदय मंडल (21) को 10 लीटर देशी शराब व बाइक के साथ दबोचा। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Previous post मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 44 मवेशियों संग चार तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Next post गंगा किनारे पानी घटने के बाद एक अज्ञात शव मिला पहचान के लिए स्थानीय लोगों से अपील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial