प्राथमिक विद्यालय देशिया महली टोला के छात्र-छात्राएं अनुशासित होकर विद्यालय में पठन-पाठन करते हैं
अनुशासन का माहौल बनाये रखने के लिए प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी लगी रहती हैं।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत चौनी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय देशिया महली टोला के छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं। सभी छात्र-छात्राएं अनुशासित होकर विद्यालय में पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में अनुशासन का माहौल बनाए रखने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी लगी रहती हैं। कल्पना कुमारी एक व्यवहार कुशल महिला के साथ-साथ अच्छे प्रधानाध्यापिका के रूप में जाने जाती हैं। ये विद्यालय के प्रति समर्पण की भाव रखती हैं। विद्यालय का संचालन कैसे बेहतर हो छात्र- छात्राएं का कैरियर कैसे बेहतर हो इसके लिए समय-समय पर शिक्षकों के साथ तथा अभिभावकों के साथ गोष्टी का आयोजन करती रहती हैं। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी प्रधान शिक्षक के रूप में 21 जुलाई 2025 को योगदान किया। प्रधानाध्यापिका बनते ही विद्यालय को संवारने और सजाने में लग गयी रहती हैं। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने बताया कि विद्यालय में 109 छात्राएं का नामांकन पंजी में नाम दर्ज है।जिसमें ई शिक्षा कोष एवं यू डाइस प्लस में छात्र-छात्राओं का नाम दर्ज किया गया है।विद्यालय को 21 डिसमिल जमीन है।जिस पर 6 कमरे का मकान है। लेकिन 2कमरा क्षतिग्रस्त है।विद्यालय में दो शौचालय है। छात्र छात्राओं के पेयजल के लिए दो चापाकल लगाया गया है। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक मो0 नासिर हुसैन ने विद्यालय में शौचालय का निर्माण किया। विद्यालय के एक कमरे में वाल पेंट बनाने का कार्य किया, ताकि बच्चे खेल-खेल में पठन-पाठन कर सके। विद्यालय एवं कार्यालय संचालन हेतु फर्नीचर,टेबल,कुर्सी, बेंच डेक्स,बुक सेफ,अलमीरा, स्पीकर सेट, बिजली कनेक्शन लेकर सभी कमरे में पंखा एवं लाईट की व्यवस्था की। रसोई घर का जीर्णोद्धार किया गया है। 15 अगस्त 26 जनवरी को झंडा तौलन के लिए झंडा स्तंभ का निर्माण कर झंडौतौलन किया गया है। जिसमें कुछ पाठ्य पुस्तक भी है।विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले सभी छात्राओं को एफ एल एन किट, पाठ पुस्तक, कार्य पुस्तिका का वितरण किया गया है। प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत मध्यान भोजन गुणवत्तापूर्ण एवं मीनू के अनुसार बच्चों को परोसा जाता है। विद्यालय में अप्रैल को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था।दीक्षांत समारोह में सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया। दीक्षांत समारोह में अभिभावकों को भी आमंत्रण किया गया था। अभिभावकों ने भी दीक्षांत समारोह में अपनी बातें रखी। दीक्षांत समारोह में सभी अभिभावकों के साथ विशेष रूप से संगोष्ठी किया। संगोष्ठी में सभी अभिभावकों को स समय नियमित रूप से विद्यालय बच्चों को भेजने के लिए कहा था। जिसका लाभ विद्यालय को मिला। दीक्षांत समारोह करने के पश्चात बच्चों की उपस्थिति और भी बढ़ गई। शनिवार को अभिभावक गोष्ठी करते हैं। सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में बच्चों को विशेष शिक्षा दी जाती है। प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक मो0 शाबिर हुसैन कहते हैं कि विद्यालय में शिक्षक की संख्या कम होने के बावजूद भी गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन किया जाता है। शिक्षिका कुमारी सुषमा शिक्षा सेवक गोपाल राय, शंभू कुमार रजक स-समय विद्यालय आते हैं। विद्यालय के समय सारणी के अनुसार वर्ग वार पठन-पाठन करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। सभी शिक्षक विद्यालय के विकास के लिए प्रधानाध्यापिका को सहयोग करते हैं।प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक मो0 नासिर हुसैन कहते हैं कि अगर विधालय परिसर में मिट्टी भराई कर सीमेंट का ईट सोलिंग कर दिया जाता तो परिसर से जल जमाव की समस्या से निजात मिल जाता। विधालय के तीन कमरे का जीर्णोद्धार कार्य हो जाता तो छात्र छात्राओं को पठन-पाठन में काफी सुविधा मिल जाता।
