November 9, 2026

मनिहारी के नवाबगंज में ट्रांसफार्मर खराब, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के नवाबगंज में ट्रांसफार्मर खराब होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को आईटीआई कॉलेज के समीप मुख्य सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि चार–पांच दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है, बावजूद इसके बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। अचानक हुए विरोध से यातायात बाधित हो गया और एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद एक घंटे में जाम समाप्त कराया गया। ट्रांसफार्मर को मरम्मत के लिए भेजा गया है। वहीं कनीय अभियंता अभिजीत कुमार ने ग्रामीणों पर तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप लगया है।

Previous post प्राथमिक विद्यालय देशिया महली टोला में इको क्लब का किया गठन
Next post सीमांचल के प्रवेश द्वार पर नहीं उतरे राहुल और तेजस्वी, मायूस लौटे लोग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial