May 30, 2026

श्रम दान कर ग्रामीणों ने बनाई सड़क

Read Time:1 Minute, 35 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा सड़क नहीं बनाने पर ग्रामीण खुद चंदा इकठ्ठा कर श्रम दान से सड़क बना डाला।हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के कालसर पंचायत क्षेत्र के महनौर गांव से पूर्णिया पूर्व व दो विधान सभा क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क काफी समय से जर्जर हो चुकी थी। जिसके जीर्णोद्धार के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर आला अधिकारियों तक अपनी समस्या रखी गई। लेकिन सड़क सुदृढ़ीकरण को लेकर किसी स्तर पर कारवाई व पहल नहीं की गई। इससे खासकर बरसात के मौसम में आवाजाही करने में ग्रामीण व राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सरकारी उपेक्षा से त्रस्त होकर स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी चंदा इकठ्ठा कर महिला पुरुष आपसी सहयोग से सड़क का निर्माण कर डाला।ग्रामीणों ने बताया कि जब सरकारी स्तर से सड़क निर्माण को लेकर पहल नहीं की जा रही है तो आपसी बैठक कर सभी ग्रामीण चंदा इकठ्ठा कर टुकड़ा ईंट व जेसीबी मशीन मंगवाकर सड़क निर्माण कार्य में लग गए।

Previous post ऑनलाइन आवेदन के एक वर्ष बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन, किसानों ने जदयू नेता से लगाई गुहार।
Next post पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial