ऑनलाइन आवेदन के एक वर्ष बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन, किसानों ने जदयू नेता से लगाई गुहार।
बारसोई (मनोरंजन साहा)
बारसोई प्रखंड के जोकलबारी में किसानों को एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाया है। दर्जनों किसानों ने ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कई बार विद्युत विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।लंबे समय से बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से कृषक वर्ग बेहद परेशान है। किसानों ने अपनी समस्या को लेकर जदयू नेता रोशन अग्रवाल से पहल करने की मांग की। किसानों की बात सुनने के बाद जदयू नेता ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को उचित स्तर पर उठाया जाएगा और शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।किसानों का कहना है कि बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से खेती-बाड़ी के कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और उत्पादन प्रभावित हो रहा है। अब सभी की निगाहें विभागीय कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों पर टिकी हैं।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
