मनिहारी पुलिस द्वारा दो गैरजमानती वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले में पुलिस कप्तान के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मनिहारी पुलिस ने बीते दो दिनों में आधा दर्जन से अधिक फरार वारंटियों और विभिन्न मामलों के आरोपितों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शनिवार की देर रात मनिहारी पुलिस ने पुनः दो गैरजमानती वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान कांटाकोस निवासी भुनेश्वर पासवान और रामनाथ पासवान के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी था। लगातार गुप्त निगरानी और ठिकानों की पड़ताल के बाद पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा।इस अभियान में स्वयं सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार,एस आई निरज कुमार निराला, सद्दाम हुसैन, इमाम हुसैन,प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अमित कुमार, एएसआई विजय शर्मा सहित पुलिस बल के अन्य जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई और स्वास्थ्य परीक्षण पूरा कर दोनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
