May 30, 2026

महालया पर मनिहारी गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम से निपटने में जुटा प्रशासन।

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी गंगा तट पर रविवार को पितृपक्ष अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। परंपरा के अनुसार जिन परिवारों को तिथि की जानकारी नहीं हो पाती, वे अमावस्या के दिन पूर्वजों को तर्पण कर मोक्ष की कामना करते हैं। महालय के साथ ही सोमवार से मां दुर्गा के आगमन का शुभारंभ होगा और श्रद्धालु नवरात्र का पाठ प्रारंभ करेंगे।हालांकि, गंगा का जलस्तर अभी भी ऊंचा है, जिससे स्नान और पिंडदान में श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी। जिले के अलावा सीमांचल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में धर्मावलंबी पहुंचे, जिससे गंगा किनारे स्थित मंदिरों के पास अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोकल ट्रेन से आए श्रद्धालुओं की भीड़ और बाइक प्रवेश के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने दल-बल के साथ हस्तक्षेप कर सख्ती बरती और जाम से राहत दिलाई। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में जुटकर श्रद्धालुओं को सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया।

Previous post स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत सीएचसी बरारी में विशेष जांच शिविर आयोजित, 165 मरीजों की हुई जांच
Next post मनिहारी पुलिस द्वारा दो गैरजमानती वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial