May 30, 2026

पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत नगर पंचायत के फुटकर पटरी विक्रेता को मिलेगा ऋण

Read Time:1 Minute, 40 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी नगर पंचायत कार्यालय मे बरारी की मुख्य पार्षद ने मिडिया से बात करते हुए कहां कि भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत नगर पंचायत के व्यवसाय करने वाले फुटकर विक्रेता या छोटे पटरी व्यवसायी विक्रेता को पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराया जाएगा जिनमे हमारे बरारी नगर पंचायत के कुल 413 आवेदन पत्र जमा हुए थे जिनमे अभी तक 204 लोगो को इस ऋण से लाभान्वित किया जा चुका है। वही मुख्य पार्षद ने बताया कि बाकि लोगो के डाक्यूमेंट् का पुनः अवलोकन कर उन्हे भी जल्द ही ऋण प्रदान किया जाएगा जिसको लेकर आज नगर पंचायत कार्यालय मे सभी बैंक कर्मियो व बैंक शाखा प्रमुख के साथ एक सकारात्मक मिटिंग भी हुआ है। बता दे कि पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत दस हजार की राशि ऋण के रूप मे पहली बार उपलबध करवाई जाती है और यदि लेन देन सही रहा और ऋण की अदायी ससमय हुआ हो तो दुसरी बार यही ऋण बीस हजार रुपए कर दी जाती है। वही मुख्य पार्षद ने कहां कि इस तरह के मदत से छोटे पटरी व्यवसाई स्वाबलंबी व आत्मनिर्भर बनेंगे।

Previous post प्रदेश महिला मोर्चा की कार्य समिति सदस्य एवं पूर्णिया विधानसभा की क्षेत्रीय सह प्रभारी बनी रीना झा।
Next post बरारी नगर पंचायत में लगा स्वास्थ्य शिविर, सफाई कर्मियों की हुई जांच
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial