बरारी नगर पंचायत में लगा स्वास्थ्य शिविर, सफाई कर्मियों की हुई जांच
बरारी (सुमन सोनी)
स्वच्छ भारत अभियान के तहत “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के क्रम में शुक्रवार को बरारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई।बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 29 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान के तहत प्रतिदिन स्वच्छता एवं पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सफाई कर्मियों के लिए यह स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम रखा गया।शिविर के दौरान मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, उपमुख्य पार्षद अमन कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप एवं कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री स्वरा विशाल कुमार मौजूद रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने सफाई कर्मचारियों का रक्त परीक्षण किया और बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक परामर्श दिया। संक्रमित पाए गए कर्मियों को दवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
