November 8, 2026

जनता दरबार, भूमि विवाद सहित 6 मामलों की हुई सुनवाई – सीओ

Read Time:1 Minute, 39 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

शनिवार को कुर्सेला थाना परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम एवं पुलिस पदाधिकारी बीपीन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व से लंबित कुल छह मामलों की सुनवाई की गई। इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। हालांकि, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाई। अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में नोटिस जारी कर दिया गया है तथा अगली सुनवाई आगामी शनिवार को होगी। वहीं, इस बार किसी नए मामले की प्रविष्टि दर्ज नहीं की गई।अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने कहा कि नोटिस मिलने के बाद संबंधित पक्षों का उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई पक्ष लगातार तीन बार नोटिस प्राप्त करने के बावजूद उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भूमि विवाद सहित अन्य आपसी समस्याओं का समाधान जनता दरबार के माध्यम से करें ताकि अनावश्यक तनाव और झगड़े से बचा जा सके।

Previous post कटिहार पूर्णिया भागलपुर को जोड़ने वाली सड़क का विधायक विजय सिंह ने किया उद्घाटन।
Next post सात सड़को का विधायक ने किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial