गंगा समग्र के स्वयंसेवकों द्वारा गंगा आरती का किया आयोजन।
बरारी (सुमन सोनी)
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा समग्र के स्वयंसेवकों द्वारा काढ़ागोला घाट पर भव्य गंगा आरती किया गया।गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी “बाबा”ने बताया कि शरद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है, चन्द्रमा इस पूर्णिमा में सोलह कलाओं से पुर्ण होती है।लक्ष्मी माता रात्रि में धरती पर विचरण करती है।गंगा समग्र के जिला सहसंयोजक मनोज साह ने बताया कि गंगा समग्र के स्वयंसेवक माँ गंगा के प्रति जागरूकता के लिए प्रत्येक माह के पूर्णिमा तिथि को विधि विधान से गंगा पूजन एवं गंगा आरती करती है।जिससे लोगों में माँ गंगा के प्रति जागरूकता फैले एवं किसी भी प्रकार का कुड़ा कचड़ा नहीं डाले। काढ़ागोला घाट पर शंखनाद एवं माँ गंगा के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक मनोज साह, किशोर शर्मा,योगेश पंडित,मनोज मंडल, महाराणा मंडल,जीवछ गुप्ता,मुनिलाल साह, लक्ष्मण भगत इत्यादि स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
