कोसी किनारे नहाने गया बालक डूबा, मौत से गांव में मातम
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघड़िया गांव में मंगलवार को दर्दनाक घटना घट गई, जब गंगा और कोसी नदी के क्षेत्र के समीप धार में नहाने गया एक आठ वर्षीय बालक डूब गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवनीत कुमार (उम्र 8 वर्ष), पिता – पुट्टू मंडल, साकिन – तिनघड़िया, वार्ड नंबर 04, पंचायत – दक्षिणी मुरादपुर, प्रखंड – कुरसेला, जिला – कटिहार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि नवनीत अपने कुछ साथियों के साथ गांव के पंचायत भवन के पीछे बह रही गंगा-कोसी की धार में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर नदी के भंवर में फंस गया और वह डूबने लगा। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर दौड़े और आनन-फानन में बच्चे को पानी से बाहर निकाला।ग्रामीणों ने तुरंत उसे कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाने में काफी देर हो चुकी थी।घटना की सूचना अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम को ग्रामीणों के द्वारा दिया गया।जिसके बाद मौके पर राजस्व कर्मचारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू की। वहीं अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजन को आपदा राहत मद से मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।घटना के बाद तीनघड़िया गांव में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
