कदवा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में हर घर नल जल योजना की स्थिति दयनीय
ग्राम पंचायत में लगे मोटर पंप कई महिनों से रहता है बंद बीस सुत्री अध्यक्ष विजय दास ने बीडीओ को लिखा पत्र ।
बीस सुत्री अध्यक्ष के पत्र के आलोक में बीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति का किया गठन ।
प्रवीण कुमार( कदवा)
कदवा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में हर घर नल जल योजना की स्थिति दयनीय रहने के कारण आम लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस विषय को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष विजय कुमार दास को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। प्रखंड के तेतलियां पंचायत के ग्रामीणों ने बीस सुत्री अध्यक्ष विजय कुमार दास को आवेदन देकर प्रखंड में चल रहे सरकार के महत्वपूर्ण योजना हर घर नल जल की स्थित को दर्शाते हुए अविलंब इस दिशा में उच्च स्तरीय जांच कराते हुए हम लोगों को योजना का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने पत्र में जिक्र किया है कि योजना के तहत जल आपूर्ति का जो समय निर्धारित है। रखरखाव के अभाव में जल की आपूर्ति पूर्ण रूप से नहीं हो रहा है। पंचायत के कई वार्ड में कई महिनों से मोटर पंप बंद है और ऑपरेटर लोगों को तीन वर्ष से मजदूरी नहीं दिया गया है। जिसके कारण जल नल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। घपरसिया पंचायत के लोगों ने भी जल नल योजना की दैनिय स्थिति के बारे में पत्राचार किया है। धनगामा पंचायत के लोगों में भी इस विषय को लेकर की सूत्री अध्यक्ष अध्यक्ष विजय दास को आवेदन दिया है। मोहम्मदपुर पंचायत के लोगों ने भी बीस सुत्री अध्यक्ष को आवेदन देकर प्रखंड में चल रहे हर घर जल नल योजना की दयनीय स्थिति से अवगत कराया है और जांच की मांग किया है। ग्रामीणों के आवेदन के आलोक में बीस सुत्री अध्यक्ष विजय कुमार दास ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कि हर घर नल जल योजना की की स्थिति को दर्शाते हुए पत्र लिखा है और इस मामले की त्वरित जांच करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत के लोगों को इस योजना का धरातल पर लाभ मिल सके। बीस सुत्री अध्यक्ष विजय कुमार दास के पत्र का प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संज्ञान लिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया हैं। जिसमें प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी समीर कुमार राय, पीएचइडी के कनीय अभियंता पूर्णिमा कुमारी तथा बीस सुत्री सदस्य अंजारआलम को शामिल किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी समीर कुमार राय, पीएचइडी के कनीय अभियंता पूर्णिमा कुमारी तथा बीस सुत्री सदस्य अंजार आलम को पत्र लिखकर उपयुक्त विषय के संदर्भ में कहना है कि कदवा प्रखंड के विभिन्न पंचायत से हर हर नल जल की स्थिति दयनीय है।बीस सुत्री अध्यक्ष विजय कुमार दास के द्वारा समर्पित आवेदन में वर्णित बिंदुओं पर जांच कर समुचित कार्रवाई करते हुए जांच प्रतिवेदन 15 दिन के अंदर समर्पित करने का निर्देश दिया है।
