November 8, 2026

कुर्सेला में सुहागिनों ने करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, धूमधाम से मनाया पर्व

Read Time:1 Minute, 43 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला क्षेत्र में सुहागिनों ने शनिवार को करवा चौथ का व्रत बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। सुबह से ही महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर चांद के दर्शन किए और परंपरागत रीति से पूजा-अर्चना की।शाम होते ही स्थानीय दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ भी देखी गई। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी गई। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और व्रत की कथा का महत्व साझा किया।बाजारों में भी करवा चौथ की रौनक देखी गई। साड़ियों, श्रृंगार सामग्री और करवा की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। रात को चांद निकलते ही सुहागिनों ने छलनी से चांद को देखकर अपने पति का मुख देखा और व्रत तोड़ा।व्रत पूरा होने के बाद महिलाओं के चेहरों पर संतोष और खुशी झलक रही थी। वही सुहागिन अंकित जायसवाल ने कहा कि करवा चौथ का यह पर्व पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास और प्रेम को और गहराई देता है।

Previous post मनिहारी पुलिस ने दो हजार लीटर देशी शराब नष्ट की, चुनाव से पहले तस्करों पर कसी लगाम
Next post बाइक ,फटफटिया में भीषण टक्कर, दो घायल – एक की हालत गंभीर, भागलपुर रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial