November 8, 2026

बाइक ,फटफटिया में भीषण टक्कर, दो घायल – एक की हालत गंभीर, भागलपुर रेफर

Read Time:1 Minute, 25 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर ग्वालटोली के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक और तुरक्का फटफटिया गाड़ी में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला पहुंचाया गया।घायलों की पहचान दिलीप मंडल (उम्र 26 वर्ष), पिता सुनील मंडल, एवं संदीप कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता विलास मंडल — दोनों निवासी थाना बिहपुर, जिला भागलपुर के रूप में की गई है। प्राथमिक उपचार के दौरान प्रभारी चिकित्सक डॉ. उज्जवल सिंह ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें दिलीप मंडल की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Previous post कुर्सेला में सुहागिनों ने करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, धूमधाम से मनाया पर्व
Next post पति के लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने कीया करवा चौथ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial