November 8, 2026

20 टीबी मरीजों को गोद लेने के निर्णय के तहत फूड बास्केट वितरण किया

Read Time:2 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में डॉ शादान सदफ पल्मोनॉजिस्ट एवं टीबी एंड चेस्ट विभाग के सभी कर्मी ने मिलकर 20 टीबी मरीजों को गोद लेने के निर्णय के तहत फूड बास्केट दिया।डॉ शादान सदफ पल्मोनॉजिस्ट ने कहा कि 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।टीबी में सबसे ज्यादा खतरा शुगर एचआईवी, कैंसर, स्ट्राइड एवं कुपोषित मरीजों को ज्यादा होता है। इसके बचाव के लिए लोगों को इलाज के साथ-साथ उचित पोषण की भी आवश्यकता है। लोगों में अभी भी इस बीमारी को लेकर जानकारी की कमी है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत में हर साल लगभग 30 लाख नए टीबी के मामले दर्ज किए जाते हैं। जिसमें से एक लाख मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट के मामले होते हैं। टीबी के कारण भारत में हर साल चार लाख भारतीयों की मौत होती है। कोविड महामारी के बाद हम सभी की जवाब देही टीबी के मरीजों के प्रति बढ़ गई है।कटिहार मेडिकल कॉलेज के द्वारा महीने में 70 से 80 मरीज का नोटिफिकेशन किया जा रहा है। जो कि एक सराहनीय प्रयास है।सभी मरीजों को पोषण के लिए एक हजार रुपये प्रति माह भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ कोसेन, डॉ सुमित, डॉ सहजेब, डॉ दारेन, डॉ रुकैया, डॉ मोहित, डॉ इश्हाक,मो शब्बीर आलम ने भी निश्चय मित्र बन कर टीबी मरीजों को गोद लिया।इस दौरान डॉ अंजुम रब,डॉ मो आरिफ,कमलेश कुमार साहु सहित मेडिकल कालेज के सभी स्टाफ मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई, 71 लीटर देशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Next post जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन – सीओ अनुपम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial