November 8, 2026

मिर्ज़ापुर हवामहल मुसहरी में देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बुधवार की देर शाम मनिहारी पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ,सब इंस्पेक्टर आशिष कुमार, पीएसआई अमित कुमार और सत्यम कुमार पुलिस दल के साथ मिर्जापुर हवामहल मुसहरी पर छापेमारी कर एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिर्जापुर वार्ड संख्या 10 निवासी संजित यादव (उम्र 23 वर्ष), पिता विनोद यादव के रूप में की गई है।पुलिस ने मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 261/25 दर्ज कर सुसंगत धाराओं के तहत गुरुवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया। इस मामले के अनुसंधान पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर जेवा नियाज़ हैं, जो आगे की जांच में जुटी हुई हैं।थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सहयोग से मनिहारी पुलिस द्वारा लगातार गश्ती, फ्लैग मार्च और संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

Previous post मनिहारी में सड़क दुर्घटना: कुमारीपुर से लौट रहे दंपति की बाइक हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर
Next post मनिहारी से जदयू ने फिर जताया भरोसा, शंभू कुमार सुमन दूसरी बार बने प्रत्याशी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial