November 8, 2026

मनिहारी से जदयू ने फिर जताया भरोसा, शंभू कुमार सुमन दूसरी बार बने प्रत्याशी

Read Time:2 Minute, 44 Second

समर्थकों में जश्न का माहौल ।

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मनिहारी विधानसभा सीट से एक बार फिर अपने पूर्व प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन पर भरोसा जताया है। टिकट की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। पूरे क्षेत्र में मिठाई बांटी गई और समर्थकों ने नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।मालूम हो कि शंभू कुमार सुमन 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जदयू के प्रत्याशी रहे थे। उस चुनाव में उन्होंने 61,823 मत प्राप्त किए थे, हालांकि मामूली अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शंभू कुमार सुमन पूर्व में मनिहारी, समिति सदस्य,प्रखंड प्रमुख,जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं और बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।धुरियाही पंचायत, मनिहारी प्रखंड के निवासी सुमन का संगठन और क्षेत्र दोनों पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। टिकट की घोषणा के बाद उनके समर्थक पूरे जोश में हैं और चुनाव मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी कर रहे हैं। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह, भाजपा अध्यक्ष हेमंत सिंह,नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह ,हम प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दावा किया कि इस बार जदयू प्रत्याशी शंभू सुमन भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।समर्थकों का कहना है कि यदि पिछली बार शंभू सुमन को विधानसभा भेजा गया होता, तो मनिहारी क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होती। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में एक अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता के रूप में शंभू सुमन ही मनिहारी की आवाज को विधानसभा में प्रभावी रूप से उठा सकते हैं।

Previous post मिर्ज़ापुर हवामहल मुसहरी में देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Next post मनिहारी में जन सुराज प्रत्याशी बबलु सोरेन का हुआ स्वागत, नामांकन 18 अक्टूबर को
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial