November 8, 2026

मनिहारी में जन सुराज प्रत्याशी बबलु सोरेन का हुआ स्वागत, नामांकन 18 अक्टूबर को

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी स्थित कमलापुरी भवन में जन सुराज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बबलु सोरेन के आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।विधानसभा प्रभारी प्रद्युम्न ओझा ने जानकारी दी कि शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे बबलु सोरेन का नामांकन दाखिल किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में कोर कमेटी सदस्य निशीकांत मंडल, अनुमंडल अध्यक्ष संजीव कुमार देव, युवा अध्यक्ष चंदन साह, पंकज पासवान, सत्यनारायण, आदिल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने आगामी चुनाव में जन सुराज की जीत का संकल्प दोहराया।

Previous post मनिहारी से जदयू ने फिर जताया भरोसा, शंभू कुमार सुमन दूसरी बार बने प्रत्याशी
Next post कोसी पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, प्रत्यक्षदर्शी ने बचाई जान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial