November 8, 2026

दीपावली तथा छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

Read Time:2 Minute, 31 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

आगामी दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शनिवार को कुर्सेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। इस अवसर पर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, ग्रामीण एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।बैठक में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि दीपावली और छठ पूजा हमारे सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक हैं। इन त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि फैलाने वालों से सतर्क रहें और ऐसी सूचना तत्काल पुलिस को दें।बैठक में राजद नेता गोपाल प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख अरुण मंडल सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी अपने विचार प्रकट किए उन्होंने कहा कि छठ घाटों की स्वच्छता, बिजली व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं महिलाओं की सुविधा के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।थानाध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र के सभी छठ घाटों और बाजारों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी रखी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर संभव सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगा ताकि लोग निश्चिंत होकर पर्व मना सकें।बैठक में पंचायत जन प्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Previous post 65 बलरामपुर से चार तथा 64 कदवा से सात प्रत्याशियों ने कराया नामांकन दाखिल।
Next post मनिहारी विधानसभा से जनसुराज के बबलु सोरेन ने भरा नामांकन, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial