छठ पर्व पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान यात्रियों को दी सुरक्षा की सीख
प्रवीण कुमार(कटिहार)
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।शनिवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को बैठाने के क्रम में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट ए के दास ने स्वयं यात्रियों से संवाद कर उन्हें यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने यात्रियों को समझाया कि ट्रेन के प्लेसमेंट के बाद आराम से ट्रेन के बोगी में चढ़े और यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा रखें।किसी भी अनजान व्यक्ति से सहायता न लें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत आरपीएफ या रेलवे अधिकारियों को दें। उन्होंने यह भी बताया कि छठ पर्व को देखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर आरपीएफ टीम ने यात्रियों के बीच रेलवे सुरक्षा से संबंधित पर्चे भी वितरित किए और सभी को सुरक्षित व सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। वही यात्रियों ने आरपीएफ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से जागरूकता और भरोसा दोनों बढ़ते हैं। मौके पर आरपीएफ सहायक कमांडेंट के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार सहित अन्य कई सुरक्षा के अधिकारी ओर जवान मौजूद थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
