May 26, 2026

मनिहारी गंगा घाट पर श्रद्धा और सुरक्षा का संगम, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित

Read Time:1 Minute, 37 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी में सोमवार को मुख्य गंगा घाट सहित विभिन्न घाटों पर छठव्रती श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। गंगा तट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसडीआरएफ टीम लगातार गंगा में निगरानी में जुटी रही। घाटों पर बांस के बैरिकेट, जाल, चेंजिंग रूम, मेडिकल कैंप, रौशनी और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की गई थी।कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार पासवान स्वयं तैयारियों की निगरानी करते रहे। चुनावी माहौल के बीच जनप्रतिनिधि और प्रत्याशी भी श्रद्धालुओं को अभिवादन करते नजर आए। पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल, नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी मनिहारी घाट पहुंचे। वहीं जिलाधिकारी मनेस कुमार मिना ने युवा कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous post मनिहारी पुलिस ने 23 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
Next post लोक आस्था का महापर्व छठ अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया पहला अर्घ्य
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial