November 2, 2026

मनिहारी पुलिस ने 23 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को लेलहा चौक से बाघमारा जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई विनोद कुमार राय के नेतृत्व में एक व्यक्ति को 23 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेषनाथ यादव (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामभजन यादव, निवासी बाघमारा वार्ड संख्या 07, थाना मनिहारी, जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से तस्करी में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या 268/25 दिनांक 25.10.25 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि आरोपी को विधिवत कागजी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post 30 वर्षीय एक युवक बरंडी नदी में डूबने से मौत।
Next post मनिहारी गंगा घाट पर श्रद्धा और सुरक्षा का संगम, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial