November 8, 2026

बरारी विधानसभा में 80.38 प्रतिशत मतदान, महिला एवं नए वोटर लिखेंगे तकदीर

Read Time:4 Minute, 12 Second

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी बुथों का हो रहा था लाइव मॉनिटरिंग।

कुरसेला प्रखंड में 77 प्रतिशत वोटिंग शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न।

समेली प्रखंड में 78 प्रतिशत मतदान।

नए वोटर विकास और नौकरी सुरक्षा के मुद्दे पर किया वोट।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को कटिहार जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदाताओं में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर जबरदस्त जोश देखा गया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 80.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि कुरसेला प्रखंड में 77.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कुरसेला प्रखंड में कुल 42,221 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 22,067 और महिला मतदाता 20,154 शामिल हैं। इनमें से 16,380 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जो कुल पुरुष मतदाताओं का 74.23 प्रतिशत है। वहीं, महिला मतदाताओं में 16,155 ने वोट डाला, जो कुल महिला मतदाताओं का 80.16 प्रतिशत रहा। इस तरह कुल मिलाकर प्रखंड में 77.06 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं समेली प्रखंड क्षेत्र में कुल 64 मतदान केंद्रों पर 56667 मतदाताओं में से 44634 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 22253 पुरुष तथा 22381 महिला मतदाता थे। वहीं पुरुषों की मतदान प्रतिशत 75.83 तथा महिलाओं की मतदान प्रतिशत 81.91 रहा। कुल मतदाता प्रतिशत 78.76 है।महिलाओं की भागीदारी इस बार उल्लेखनीय रही। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें नजर आईं। कई केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाली युवतियों में भी खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि वे विकास, शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपने मत का प्रयोग कर रही हैं।पूरे दिन मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा, अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम, कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार बूथों का निरीक्षण करते रहे। उनके प्रयासों से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।दिन के दौरान बूथ संख्या 67 तथा पर कुछ देर के लिए ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी आई, जिसे तकनीकी दल ने शीघ्र ही ठीक कर दिया, जिसके बाद मतदान सामान्य रूप से जारी रहा।ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ पड़ी थी। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी मतदान के लिए घरों से निकलकर केंद्रों तक पहुंचे। लोगों में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट झलक रहा था।कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि बरारी विधानसभा के कुरसेला प्रखंड में मंगलवार का दिन लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाया गया, जहां मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग पूरी शांति, व्यवस्था और उत्साह के साथ किया।।

Previous post कालीगंज में इमरान प्रतापगढ़ी का तीखा हमला बोले, “चाय बेचने वाला आज भारत बेच रहा है।
Next post मनिहारी में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 76.70% मतदान के साथ सात प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial