June 27, 2026

नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का दम।

Read Time:1 Minute, 44 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में बाल दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक न्यासी रामेश्वर पांडेय, न्यासी डॉ. ओम प्रकाश पांडेय और उप-प्राचार्य जय नारायण राय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन तथा जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। समारोह का संचालन शिक्षिका स्वेता कुमारी ने किया।इस अवसर पर रामेश्वर पांडेय ने बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें बताते हुए नेहरू जी की पुस्तक ‘पिता का पत्र पुत्री के नाम’ पढ़ने की सलाह दी। वहीं डॉ. ओम प्रकाश पांडेय ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व और बच्चों के प्रति उनके प्रेम पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में स्पून बॉल रेस, म्यूज़िकल चेयर, जीके प्रतियोगिता और मैथमेटिकल रेस जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चुनकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यालय के कई शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

Previous post कोयला से लादी पिकअप वैन पलटा
Next post मेघु टोला में बाबा भोलेनाथ मंदिर निर्माण हेतु भव्य कलश यात्रा सम्पन्न।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial