June 27, 2026

सेमापुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, पैर कटने से मचा हड़कंप।

Read Time:1 Minute, 45 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी प्रखंड अंतर्गत सेमापुर रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का एक पैर कट गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।घायल युवक की पहचान सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन पंचायत के सुखासन गांव निवासी विमल शहनी के 25 वर्षीय पुत्र साहेब शहनी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी ट्रेन में सफर कर रहा था, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा और उसका पैर चक्कों की चपेट में आ गया।हादसे के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

Previous post भूमि विवाद में 52 वर्षीय किसान की हत्या, आरोपी श्याम मंडल गिरफ्तार।
Next post शराब पीने के आरोप में पाँच युवक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial