June 27, 2026

शराब पीने के आरोप में पाँच युवक गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 39 Second

.कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में पाँच युवकों को गिरफ्तार।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब सेवन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश कुमार (उम्र 24 , विक्रम कुमार (उम्र 19 वर्ष, जयराम चौधरी (उम्र 38 वर्ष, , अमर कुमार (उम्र 26 वर्ष, और गोविन्द कुमार (उम्र 26 वर्ष, शामिल हैं। इनमें से दो आरोपी मोरसंडा थाना पोठिया क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं, जबकि तीन आरोपी कुर्सेला बस्ती, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार के हैं।पुलिस ने बताया कि गश्ती के दौरान ये सभी युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए, जिसके बाद उन्हें मौके से ही हिरासत में लिया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान को सख़्ती से लागू किया जा रहा है.

Previous post सेमापुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, पैर कटने से मचा हड़कंप।
Next post रेल सुविधाओं में सुधार को लेकर सांसद तारिक अनवर की डीआरएम से अहम बैठक-कटिहार जंक्शन से लेकर डीएमयू सेवा तक सांसद ने उठाए जनसुविधा के बड़े मुद्दे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial