June 26, 2026

सेमापुर थाना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 3 Second

कटिहार (राजशेखर जयसवाल)

शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 रंजन कुमार सिंह ने सेमापुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने थाने में गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने, तथा दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह द्वारा विभिन्न अभिलेखों की पड़ताल की गई और आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्थिति एवं व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया गया।

Previous post बीस महिलाओं का किया गया बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन
Next post धनगामा पंचायत के निवासियों ने विधायक को पत्र देकर पुल निर्माण करने की किया मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial