धनगामा पंचायत के निवासियों ने विधायक को पत्र देकर पुल निर्माण करने की किया मांग
पुल बन जाने से ग्रामीण को आवागमन का मिलेगा लाभ : चमरु यादव।
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत धनगामा पंचायत के निवासियों ने नवनिर्वाचित जदयू विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी को पत्र देकर सड़क पर पुल निर्माण करने की मांग किया है। भाजपा नेता सह समाजसेवी चमरू यादव ने बताया कि धनगामा,बेरमो, काशीबाड़ी,पोठिया, मंझेली,कोलहा गांव के निवासी ने नवनिर्वाचित विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी को पत्र देकर धनगामा पंचायत के बीचो-बीच हल्दी धार में पुल बनाने की मांग किया है। भाजपा नेता सह समाजसेवी चमरू यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने पत्र में जिक्र किया है कि हल्दी धार के दोनों साइड मुख्यमंत्री संपर्क योजना से सड़क बना हुआ है। नदी में पुल नहीं रहने के कारण धनगामा गांव का ग्रामीण एवं अगल-बगल के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल से अगल-बगल के गांव धनगामा,पोठिया, बेरहो,काशीबाड़ी,कोलहा गांव का सीधा संपर्क प्रखंड मुख्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज जाने में दूरी कम हो जाएगा। इसके लिए हम सभी ग्रामीण चाहते हैं कि जल्द से जल्द पूल का निर्माण हो जाय। हम सभी ग्रामीणों का यातायात सरल और सुगम बन सके। विधायक को लिखे आवेदन पत्र में चमरू यादव, राज कुमार,ए आर राही, लालचंद यादव, संजीत कुमार, शमीम शर्मा, अर्जुन यादव सहित कई ग्रामीण का हस्ताक्षर शामिल है। भाजपा नेता सह समाज सेवी चमरू यादव ने कहा कि धनगामा गांव से बिंदाबादी होते हुए प्रखंड मुख्यालय जाने का सीधा रास्ता जबकि इस रास्ते के दोनों तरफ सड़क बना हुआ है।इस रास्ते पर पुल बन जाने से आसपास के ग्रामीण को आवागमन का लाभ मिलेगा।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
