June 26, 2026

कुर्सेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दियारा क्षेत्र में 1000 लीटर कच्ची शराब नष्ट, दो बाइक समेत भारी समाग्री जब्त

Read Time:2 Minute, 53 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दियारा क्षेत्र में चल रहे कच्चा शराब निर्माण के ठिकानों पर छापेमारी की। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी सुनील बैठा के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई रविवार को देर शाम की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि कटरिया कोशी–गंगा नदी दियारा क्षेत्र में ब अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर लगभग 1000 लीटर कच्चा शराब विनष्ट कर दिया तथा चार बड़े भट्ठों को ध्वस्त कर दिया।छापेमारी के दौरान मौके से अवैध शराब निर्माण में उपयोग होने वाली भारी मात्रा में सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने 100 लीटर देशी शराब, 31 ड्रम, 02 बड़े हांडी, 01 गैस सिलेंडर तथा 02 मोटरसाइकिल को जब्त किया है। दियारा क्षेत्र में बने अस्थायी ठिकानों को पुलिस टीम ने ध्वस्त करते हुए पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। बताया गया कि दियारा क्षेत्र में नदी के बीच बसे टापुओं का फायदा उठाकर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के बाद टीम ने रणनीति बनाते हुए अचानक कार्रवाई की, जिसके कारण शराब माफिया मौके से फरार हो गए। हालांकि, उनके ठिकानों पर मिले उपकरणों और जब्त समाग्री के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम तैनात की जाएगी।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दियारा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सामाजिक शांति बनाए रखने के लिए ऐसे अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहर में अभिभावक शिक्षक गोष्टी का आयोजन -निपुण बनेगा बिहार हमारा तथा हर बच्चा होगा,अब स्कूल का हिस्सा विषय पर गोष्ठी
Next post कुरसेला में चारा तैयार करते वक्त लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial