June 26, 2026

कुरसेला में चारा तैयार करते वक्त लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी रेफर

Read Time:1 Minute, 22 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

महिला के पीड़ित परिवार कुरसेला कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत कोसकीपुर राम मंदिर टोला में रविवार को मवेशियों के लिए चारा तैयार कर रही एक महिला आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजनों ने तुरंत उसे कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वकील यादव की पत्नी रोज की तरह मवेशियों का चारा तैयार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक पीछे से आग उनकी साड़ी में पकड़ गई। आग की तपिश महसूस होते ही महिला चीखने-चिल्लाने लगीं। शोर सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फिलहाल महिला का इलाज पूर्णिया में चल रहा है।

Previous post कुर्सेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दियारा क्षेत्र में 1000 लीटर कच्ची शराब नष्ट, दो बाइक समेत भारी समाग्री जब्त
Next post कुरसेला एनएच-31 पर बाइक सवार को पिकअप ने मारी ठोकर, एक गंभीर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial