कटिहार में प्रतिज्ञान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित
हसनगंज (मो० तनवीर)
कार्यक्रम शामिल प्रखंड प्रमुख अन्य मौजूद।कटिहार शहर के चुना गली चैंबर भवन में प्रतिज्ञान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से दिव्यांग दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर तथा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हसनगंज प्रखंड प्रमुख नीलू देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी भावनाओं को समझते हुए सम्मान तथा सहयोग करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम और समर्थ लोगों को आगे बढ़कर दिव्यांगों की मदद करनी चाहिए। नीलू देवी ने यह भी बताया कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, जरूरत है केवल उनकी क्षमता को पहचानकर समाज के सामने लाने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित हुए और शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर समाज सेवी गौतम कुमार, पम्मी चौधरी, गौतम कुमार भगता, रंजीत सिंह, राजू महतो, बिमल बेगानी, आशुतोष गुप्त, डॉ आषुतोष झा आदि मौजूद रहें।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
