June 21, 2026

नवनियुक्त डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कुरसेला अंचल व प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

Read Time:2 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार के नवनियुक्त जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के विभिन्न अंचल और प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को जिला अधिकारी कुरसेला पहुंचे, जहां उन्होंने अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने वीडीओ कुमारी प्रियंवदा सीओ सुश्री अनुपम सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पात्र लाभुकों तक पहुंचाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे।डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद वे लगातार सभी अंचल और प्रखंड कार्यालयों का दौरा कर रहे हैं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में लापरवाही नहीं बरतने और जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।जिला अधिकारी के अचानक निरीक्षण से प्रखंड कार्यालयों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों और कर्मियों में दिनभर हलचल देखी गई। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की भी जांच की गई तथा आवश्यक सुधार को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

Previous post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई, वर्षों से फरार दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैदा के योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती हैं विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ करते हैं : हिदायतुल्लाह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial