June 21, 2026

प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम धपरसिया के छात्रों का सर्वांगीण विकास स्वच्छता अनुशासन गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन

Read Time:6 Minute, 2 Second

छात्र-छात्राएं अनुशासित होकर नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में विधालय आते हैं , विद्यालय के सभी शिक्षक भी स- समय विद्यालय उपस्थित होते हैं: बम-बम कुमार झा ।

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत धपरसिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम धपरसिया के बीपीएससी द्वारा चयनित प्रधान शिक्षक सह प्रधानाध्यापक बम-बम कुमार झा प्रत्येक दिन स-समय विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालय के सफाई कर्मी के द्वारा स्वयं खड़े होकर विधालय परिसर तथा शौचालय की साफ सफाई करवाते हैं। बीपीएससी द्वारा चयनित प्रधान शिक्षक सह प्रधानाध्यापक बम-बम कुमार झा ने बताया कि विद्यालय 10 डिसमिल जमीन पर 4 कमरे का दो मंजिला भवन है। विद्यालय में कुल 216 छात्र छात्रा नामांकित है। विधालय में कुल 05 शिक्षक पदस्थापित है। जिसमें शिक्षक मो० अब्दुस सलाम,मो०आफताब आलम,कुमकुम कुमारी,अशोक प्रजापति हैं।बीपीएससी द्वारा चयनित प्रधान शिक्षक सहप्रधानाध्यापक बम-बम कुमार झा छात्र छात्राओं की उपस्थिति बरकरार रखने के लिए स्वयं तथा शिक्षकों के साथ पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर अविभावकों से मुलाकात कर अनियमित छात्र छात्राओं को प्रति दिन विधालय भेजने के लिए अविभावकों को प्रेरित करते हैं।जिसका परिणाम है कि इस विधालय में उपस्थिति प्रति दिन काफी अच्छी रहती है। एवं बीपीएससी द्वारा चयनित प्रधान शिक्षक सह प्रधानाध्यापक प्रति दिन छात्र उपस्थित पंजी का अवलोकन भी करते हैं। और जो छात्र छात्राएं अनुपस्थित पाए जाते हैं। उन छात्रों के घर स्वयं जा कर अविभावकों को उन अनियमित छात्रों को नियमित रूप से विधालय भेजने के लिए प्रेरित करते हैं। विधालय में वर्ग एक एवं दो के छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए साफ सुथरा एवं आकर्षक दरी तथा वर्ग तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए बैंच डेक्स उपलब्ध है। इस विधालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका प्रति दिन स-समय विद्यालय उपस्थित हो कर समय सारणी के अनुसार चेतना सत्र के पश्चात नियमित रूप से पठन-पाठन का कार्य करते हैं।इस विधालय के सभी छात्र साफ सुथरे पोशाक में विद्यालय उपस्थित होते है। विधालय की व्यवस्था देखने से लगता है कि यह कोई प्राईवेट विधालय है। जहां सभी छात्र अनुशासित होकर पठन-पठान के लिए विधालय आते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम धपरसिया में इतनी बेहतरीन तरीके से विद्यालय का संचालन प्रधानाध्यापक करा रहे हैं।इस व्यवस्था को बनाये रखने में विधालय बीपीएससी द्वारा चयनित प्रधान शिक्षक सह प्रधानाध्यापक को श्रेय जाता है। विधालय की व्यवस्था तथा पठन पाठन, अनुशासन,छात्रोपस्थिति,छात्रों की शैक्षणिक विकास की चर्चा आसपास के क्षेत्र में भी खूब हो रही है। विधालय प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक विभागीय आदेश का अक्षरशः स- समय पालन करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। बीपीएससी द्वारा चयनित प्रधान शिक्षक सह प्रधानाध्यापक बम-बम कुमार झा ने बताया कि स्टूडेंट डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्राओं का शैक्षणिक डाटा के अलावा संपूर्ण डाटा को अपलोड किया जा चुका है। विधालय में अध्ययन रत छात्रए छात्राओं ने बताया कि हमें प्रत्येक दिन मीनू के अनुसार ही प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मध्याह्नान भोजन कराया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस विधालय के बीपीएससी द्वारा चयनित प्रधान शिक्षक बम-बम कुमार झा विधालय के लिये सुबह से शाम तक समर्पित भाव से विधालय का कार्य करते है। प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन सुव्यवस्थित एवं नियमित रूप से कराए जाने से अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। कई अभिभावकों ने बताया कि इस तरह के प्रधानाध्यापक विद्यालय में रहने से गांव में शैक्षणिक माहौल बन रहा है। छात्र-छात्राएं विद्यालय के अलावा घर पर भी अनुशासित ढंग से रह रहे हैं।

Previous post मदरसा के छात्र छात्राओं को सरकारी विद्यालय की तरह सुविधा नहीं मिलने से छात्रों में रोष
Next post प्रधानाध्यापक ने वर्ग कक्ष तथा कार्यालय को सुसज्जित रूप से व्यवस्था कर अच्छे स्वरूप में लाने का कार्य किया, सभी शिक्षकों के द्वारा एकरूपता से पठन-पाठन प्रारंभ कराया: मो0 हामिद शमशी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial